द फॉलोअप डेस्क
पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव कुएं से बरामद किया गया है। घटना बिहटा आईआईटी अम्हारा थानाक्षेत्र राजपुर और दरियापुर गांव के बीच का बताया जा रहा है, जहां बधार के कुएं में युवक का मृत शव मिला था। जानकारी के मुताबिक युवक बीते सोमवार की रात से ही लापता था। 4.jpeg)
मृतक युवक की पहचान दरियापुर गांव निवासी सर्वा पासवान का 33 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई , जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।3.jpeg)
मृतक का बड़े भाई बाल कृष्ण पासवान उर्फ छोटे पासवान ने बताया कि राकेश कल शाम 5 बजे घर से खाना खाकर कुछ देर में वापस आने का बोलकर बाहर टहलने निकला था। लेकिन रात तक वह घर वापस नहीं आया। घरवालों ने खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। और मंगलवार सुबह राकेश का शव कुएं में होने की जानकारी मिली।4.jpeg)
वहीं मृतक के भाई ने आगे बताया कि "हमलोग जब कुएं देखने पहुंचे तो राकेश मरा पड़ा हुआ था। मुझे शक है कि उसकी हत्या कर शव को 20 फीट नीचे कुएं में फेंका गया है।"5.jpeg)
घटना को लेकर स्थानीय थानाध्यक्ष रोशन कुमार राज ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा जानकारी मिली कि दरियापुर और राजपुर गांव के बीच बधार में एक कुएं में युवक का शव मिला है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी पटना FSL टीम को दी गई । फ़िलहाल दोनों टीमें जांच में जुटी हुई है। 
आईआईटी अम्हारा थाना थानाध्यक्ष रोशन कुमार राज ने बताया कि "हत्या है या दुर्घटना, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेजा जा रहा है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"