logo

BIHAR : सोमवारी पूजा के लिए फूल लाने गई थी बच्ची, कुएं में गिरने से हुई मौत

kuaa2.jpg

बेगूसराय:
बिहार (Bihar) के बेगूसराय में एक दुखद घटना हुई है। यहां दूसरी सोमवारी की पूजा के लिए फूल लाने गए तीन बच्चे कुएं में गिर गए। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं 1 की स्थिति नाजुक है। मृतक बच्ची का नाम नीलम कुमारी है। जिसकी उम्र महज 15 साल थी। बच्ची के परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस (Bihar Police) मामले की जांच में जुटी है।


एक बच्ची की मौत
मामला बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है। जहां सोमवारी की पूजा के लिए बच्चे घर से फूल लाने निकले थे। जहां रास्ते में कुछ आवारा कुत्तों ने उन्हें दौड़ा दिया। कुत्ते से बचने के लिए बच्चे दौड़ने लगे। इसी क्रम में बच्चे कुएं में जा गिरे। गनीमत से कुछ लोगों ने उन्हें गिरते देख लिया था। लोग बच्चों को बचाने के लिए कुएं में उतरे। स्थानीय लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां पहसारा पश्चिमी निवासी संतोष तांती की 15 साल की बेटी नीलम कुमारी की मौत हो गई। वहीं, डिवीजन तांती की 12 साल की बेटी रीता कुमारी और जोगो तांती के 15 साल के पुत्र रामप्रीत कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

इलाके में मातम
हादसे के बाद इलाके में मातम वाला महौल है। वहीं मरने वाली बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।  घटना की सूचना पाकर नावकोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।