logo

आरा जंक्शन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी के चंगुल से छुड़ाए गए 100 बच्चे; 2 गिरफ्तार 

image_,_.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आरा के दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत रेल संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ द्वारा लगातार चलाये जा रहे अभियान में टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार की रात आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर आरा जंक्शन पर 100 बच्चों को मानव तस्करी के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया गया है। यह कार्रवाई आरपीएफ निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरा जंक्शन से दानापुर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से इन सभी बच्चों को तस्करी करने के उद्देश्य से दूसरे राज्यों में ले जाने की तैयारी की जा रही थी। ट्रेन के प्रस्थान से पूर्व प्लेटफॉर्म पर इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आरपीएफ निरीक्षक को शक हुआ। इसके बाद टीम ने बच्चों और उनके साथ के लोगों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। 
जिसके बाद पूरा मामले का भेद खुल गया और पता चला कि बच्चों को तस्करी कर ट्रेन से कहीं ले जाया जा रहा था। आरपीएफ निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। साथ ही मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे उनसे पूछताछ की जा रही है। ताकि उनके अन्य गिरोह का भी पता लगाया जा सके। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar latest news ara news ara khabar ara junction news human trafficking news