logo

वंदे भारत ट्रेन में सफर करेंगे 100 स्कूली बच्चे, बोले- जर्नी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं

students1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन आज (27 जून) को किया जाएगा। थोड़ी देर में ट्रेन रांची से चलेगी। 28 जून से यह ट्रेन पटना से रांची के लिए नियमित रूप से चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन का सुबह 10.30 बजे ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।  वंदे भारत में अलग-अलग स्कूल के 100 छात्र यात्रा कर रहे हैं। इनमें से कई ने प्रधानमंत्री मोदी की पेंटिंग बनाई है। इनका कहना है कि मोदी इनके रोल मॉडल है। ये बच्चे पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत से बहुत ही इन्स्पायर हैं। इसलिए ये पेंटिंग बनाई है।साथ ही कहा कि हम लोग इस ट्रेन के पहले पैसेंजर है और बहुत ही ज़्यादा एक्साइटेड है। जर्नी के एक्साइमेंट में हमें रात भर नींद नहीं आई है।


स्कूली बच्चों को निःशुल्क करायी जायेगी यात्रा
 वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के दिन  यानि आज स्कूली बच्चों को निःशुल्क ट्रेन में सफर कराया जायेगा।इसमें 10वीं से 12वीं तक छात्र शामिल होंगे।रांची से 10, मेसरा से 30, कोडरमा से गया जंक्शन तक सैनिक स्कूल के 50, बरकाकाना में विकास विद्यालय के छात्रों को हजारीबाग तक लाया जायेगा।हजारीबाग से कोडरमा तक हजारीबाग डीएवी के 30 बच्चे एवं शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के 20, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल कुम्हारटोली से 45 छात्रों को ट्रेन में सफर कराया जायेगा।


कल से नियमित परिचालन 
28 जून से गाड़ी संख्या 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा। पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन पटना जंक्शन से 07.00 बजे खुलकर 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रूकते हुए 13 बजे रांची पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में 28 जून को ही गाड़ी संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से 16.15 बजे खुलकर 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया रूकते हुए 22.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N