logo

13 वर्षीय मासूम की हत्या, दबंगो ने नाबालिग बहन से करा दी मुखाग्नि

DEATH_CHILD.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सुपौल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिले के त्रिवेणीगंज के हरिहरपट्टी पंचायत वार्ड 7 में 13 वर्षीय विकास कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई और फिर सबूत मिटाने की नीयत से आनन-फानन में उसके शव को जला दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि सबूत मिटाने के पूरे घटनाक्रम में गांव के दबंग और जनप्रतिनिधि ही शामिल हैं। 
घटना की जानकारी मिलने पर त्रिवेणीगंज डीएसपी ने बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि उन्होंने मीडिया के सामने कुछ कहने से बचते दिख रहे हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार मृतक विनोद मंडल का पुत्र विकास सोमवार रात को घर से अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद मंगलवार की सुबह उसकी मां मंजू देवी को बेटे का शव आंगन में बने एक जर्जर घर में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि शव के गले में पटुआ की रस्सी और गहरे जख्म के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी और मां- बेटी की चीख सुनकर सुनते ही ग्रामीण जुट गए। लेकिन मौके पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने मृतक की मां को एक कमरे में बंद कर दिया और दबंगई दिखाते हुए शव को घर के पीछे बांस की झाड़ियों में जला दिया। 
परिजनों ने आरोप लगाया है कि जल्दबाजी में शव को यूरिया और जलावन डालकर जला दिया गया। वहीं मृतक की बहन आरती ने बताया कि समाज के दबाव में पुलिस को सूचित करने नहीं दिया गया। और जबरन उसकी नाबालिग बहन अनुष्का से मुखाग्नि करा दी गई। 
इसके बाद परिजनों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। जहां थानाध्यक्ष रामसेवक रावत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar crime news bihar update supaul newssupaul latest news supaul khabar