logo

ओवरटेक की कोशिश में भिड़े दो बाइक, पीछे से आए ट्रक ने 5 युवकों को रौंदा; हादसे में 2 की मौत

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नालंदा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना चंडी थाना क्षेत्र के मेहंदी बिगहा मोड़ पर हुआ है। बताया जा रहा है कि पांच युवक दो बाइक पर सवार होकर उतरा गांव की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में दोनों बाइक चालकों ने एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं और सभी युवक गिर गए। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। 
मृतकों की पहचान उतरा गांव निवासी गोरे लाल पासवान के 25 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार और मदन तांती के 23 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायलों में रौशन कुमार, केवई गांव निवासी सुक्खू कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। एक घायल व्यक्ति की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी को नूरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया है। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की। वहीं बिहारशरीफ सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति शांत कराया। 
बिहारशरीफ सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने कहा है कि पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। शवों का भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update nalanda news nalanda khabar road accident news road accident khabar