logo

भागलपुर के पोखर में 2 मासूम डूबे, मौके पर दर्दनाक मौत

2_DROWN1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के भागलपुर जिले में पोखर में डूबने 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मामला भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के निस्फअंबे गांव का बताया जा रहा है। जहां शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गोशाला पोखर में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। 
मृतकों की पहचान निस्फअंबे निवासी जितेंद्र दास के 8 वर्षीय हर्ष कुमार और पवन दास के पुत्र बादल कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बच्चे पोखर के किनारे खेल रहे थे। तभी एक बच्चा पानी में गिर गया। उसे बचाने गया दूसरा बच्चा भी पोखर में डूब गया। जिसके बाद दोनों की मौके पर मौत हो गई। 
घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य बच्चे ने घटना की जानकारी तुरंत गांव के लोगों को दी। जिसके बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे के बाद गांव में शोक पसरा हुआ है। वहीं घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar latest update bihar khabar bihar crime bihar crime news bhagalpur news bhagalpur drown news bhagalpur latest news