द फॉलोअप डेस्क
गोपालगंज में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। नगर थाना क्षेत्र के कररिया पूरब टोला गांव में बीते मंगलवार की शाम पोखर में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में गमगीन का माहौल बन चुका है। वहीं परिजनों का रो-रोअक्र बुरा हाल है। .jpg)
मृत बच्चों की पहचान 5 वर्षीय राजन कुमार और 7 वर्षीय शिम्पल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सगे भाई- बहन कररिया पूरब टोला वार्ड संख्या 2 के निवासी सिपाही लाल प्रसाद के बच्चे थे। दोनों खेलते-खेलते घर से बाहर निकले और पास के पोखर की तरफ चले गए। इसी दौरान उन दोनों का पैर फिसला और दोनों गहरे पानी में चले गए। 
जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों शवों को बाहर निकाला गया। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। .jpeg)
घटना को लेकर SDM अनिल कुमार ने बयान दिया है और कहा कि मामले की जांच की जा रही है वहीं सरकार की तरफ से मुआवजा भी दिया जायेगा।