logo

बिहार : 20 हजार नर्सों की नियुक्ति, मोतिहारी और मुंगेर में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज

A-female-nurse-smiling-in-a-hospital-room-.jpeg

पटना. 

बिहार में  मार्च के अंत तक 20 हजार नर्सों की नियुक्ति की तैयारियां पूरी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मार्च के बाद इसकी वेकैंसी निकाली जाएगी और नए वित्तीय वर्ष में इन नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने ने बताया कि अभी 8900 नर्सों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसे 1 महीने में पूरा कर लिया जाएगा, इसके बाद और बहालियां होंगी। 

सदन में उठा मुद्दा
स्वास्थ्य मंत्री ने सदन  में बिहार स्वास्थ्य विभाग की चर्चा करते हुए बताया की वर्ष 2005 के बाद राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हुआ है। बीते 17 वर्षों में जैसा काम हुआ वैसा आजादी के बाद अगर ये हुआ होता तो, आज बिहार की स्वास्थ्य के नजरिये से कुछ और ही तस्वीर होती। साथ ही वर्तमान में जनरल मेडिकल ऑफिसर के  220 पद खाली  हैं। 

विशेष डॉक्टरों कें पद खाली
हालांकि बिहार में विशेष डॉक्टरों के करीब 3000 पद खाली हैं। इसका एक मात्र कारण चिकित्सकों का नहीं मिलना है। जब डॉक्टर मिलेंगे तभी तो उनकी नियुक्ति कैसे  होगी। यह बात खुद सदन में बिहार स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कहा गया है।