logo

मुजफ्फरपुर में एक ही मकान के पते पर 269 वोटर के नाम, SIR पर नहीं थम रहा विवादों का सिलसिला

VOTER_LIST.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद जारी नयी ड्राफ्ट सूची जारी कर दी गई है। लेकिन ड्राफ्ट सूची जारी होते ही उसकी पारदर्शिता पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। एक मामला मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र-94 का है, जहां भगवानपुर दक्षिणी भाग में बूथ नंबर 370 की ड्राफ्ट मतदाता सूची में एक चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। दरअसल मकान नंबर-27 में 269 मतदाताओं के नाम दर्ज मिले हैं।
बता दें कि यह संख्या पूरे बूथ के मतदाताओं का लगभग 43% है। जिसके बाद पुरे बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। मकान नंबर-27 में कुल 138 पुरुष और 131 महिला मतदाता के नाम दर्ज हैं। सबसे चौकाने वाली बात ये है कि ये मतदाता अलग-अलग जाति और धर्म के हैं, जैसे राम विनय ठाकुर, उमाशंकर सिंह, बेबी पीटर, सुनीता अग्रवाल आदि। 
वहीं वार्ड-11 के मतदान केंद्र संख्या-81 के मकान नंबर-1 में भी कुल 29 मतदाताओं के नामा दर्ज मिले हैं। इसके बाद इस मामले पर कई लोगों अपनी अपनी सफाई देनी शुरू कर दी है। कुछ लोगों का कहना है कि सारे मतदाता उसी गांव के हैं, लेकिन उनके असली घरों के मकान नंबर अलग-अलग हैं। वहीं पूर्व वार्ड पार्षद उपेंद्र कुमार ने कहा कि सभी लोग असल में यहां के स्थायी निवासी हैं, बस सूची में मकान नंबर गलत दर्ज हो गया है और ऐसी गलती कई सालों से चली आ रही है।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news bihar update bihar latest update bihar election bihar politics SIR election commission fraud bihar election news voter draft list