logo

समस्तीपुर : करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 की मौत, 6 माह की झुलसी बच्ची का चल रहा इलाज

electric.jpg

द फॉलोअप डेस्क

समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जिले के विभूतिपुर थाना इलाके के वार्ड संख्या-12 में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक 6 माह की मासूम भी गंभीर रूप से झुलस गई। 
मिली जानकारी के अनुसार बिजली आपूर्ति के ठप होने पर 40 वर्षीय अरुण सर्विस वायर से लटक रही पेड़ की टहनी को हटा रहे थे। इसी क्रम में वह करंट की चपेट में आ गए। उसके बाद उन्हें बचाने पहुंची उनकी मां शांति देवी और 16 वर्षीय बेटा अजीत भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 6 माह की बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई जो कि शांति देवी की गोद में ही थी। 
घटना के बाद तत्काल सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अरुण राम, शांति देवी और अजित को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 
घटना की सुचना मिले ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विभूतिपुर थाना प्रभारी संजय कुमार झा ने घटनास्थल की जांच की और कहा कि पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news samastipur news samastipur latest news current news electric shock news