logo

सिर्फ 400 रुपए के लिए 3 हत्याएं, दो पक्षों में जमकर हुई गोलीबारी

fatuha.jpg

द फॉलोअप टीम, पटनाः
पटना के फतूहा में 400 रुपए के विवाद में दो पटीदारों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों से करीब 50 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर 7 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में पुलिस कैंप कर रही है। घटना गुरुवार की देर रात करीब 11:00 बजे की है। मामला फतुहा थाना क्षेत्र के सुरगा पर गांव का है। मृतकों में कल्लू सिंह पक्ष से जय सिंह (50) तथा शैलेश कुमार (30) है, जबकि शिवजी प्रसाद के पक्ष से प्रदीप कुमार (35) शामिल है। 


दूध के पैसे को लेकर था विवाद 
ग्रामीण SP संदीप सिंह ने बताया एक ही समुदाय के लोगों के बीच दूध के लेन-देन संबंधित मात्र 400 रुपए का विवाद था। इसी कारण 2 गुटों में फायरिंग हुई।  पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद फतुहा के डीएसपी सियाराम यादव के साथ ही फतुहा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। डीएसपी ने बताया कि शिवजी प्रसाद और कैलाश सिंह दोनों पटीदार हैं। दोनों की बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में यह घटना हुई है। इन दोनों गुटों के बीच जमीनी विवाद को लेकर पहले भी झड़प और तनातनी हुई थी


दोनों तरफ से चली है गोली 
घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि दूध के बकाया चार सौ रुपए को लेकर पंचायत होनी थी। गांव के कुछ लोग इसपर दोनों पक्षों को साथ बैठाकर इस विवाद को खत्म करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही गुरुवार की रात बात इतनी बढ़ गई की तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना के बारे में पटना एसएसपी ने कहा है कि दूध के बकाया पैसे को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद गोलीबारी हुई है। चार लोगों को गोली लगी है। एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली दोनों तरफ से चली है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N