logo

नीतीश कैबिनेट में 41 प्रस्तावों पर लगी मुहर, मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को मिली मंजूरी

nitish19.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक 41 प्रमुख प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम सहित नीतीश सरकार के सभी विभागों के मंत्री मौजूद रहे। कैबिनेट की बैठक में युवाओं के लिए नौकरी से जुड़े फैसलों पर भी मुहर लगे हैं। जिसमें कृषि विभाग में 694 नई नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को लेकर 314 करोड़ 20 लाख 59 हजार रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। 
इसके साथ ही बिहार की सड़कों को अपग्रेड करने के लिए पटना रिंग रोड के तहत छह लेन सड़क और एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

 


खबर अपडेट की जा रही है...
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar latest news patna news patna khabar patna update patna trending news nitish cabinet news nitish kumar khabar bihar government news nitish cabinet khabar