logo

बिहार : बक्सर जिले के गंगा घाट में एक साथ मिली 5 लाशें, एक महिला और चार पुरूषों का है शव 

laash_buxar.jpg

बिहारः
बिहार के बक्सर जिले से चौकाने वाली खबर आ रही है। यहां गंगा नदी में पांच अज्ञात शव मिले हैं। गुरुवार की सुबह ये शव नाथ बाबा घाट के पास मिले। पांच शवों के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुटी है। एक लाश महिला की है वहीं चार पुरूषों की। 


जांच में जुटी पुलिस 
ये शव कहां से आये हैं इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बक्सर पुलिस प्रशासन ने पुलिस की तैनाती गंगा घाट पर कर दी है और जांच करने की बात कह रही है। सबसे पहले शवों को मछुआरों ने देखा और फिर इस बात की सूचना  पुलिस को दी। बता दें कि पिछले साल कोरोना काल में इस तरह का नजारा देखने को मिल था। जब गंगा घाटों पर लाशें ही लाशें दिख रही थी।

इस तरह से गंगा में शवों के मिलने से सरकार के गंगा सफाई अभियान पर बड़ा सवाल उठता है, और दूसरी तरफ यह भी लगता है कि क्या नदियों की स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी है।