logo

बिहार : 6 लड़कियों ने खाया जहर, 3 की मौत...प्यार में हुई थी नाकाम

jahar.jpg

बिहारः
बिहार के औरंगाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां 6 लड़कियों ने एक साथ जहर खा लिया है। जिसमें से तीन की मौत हो गयी है वहीं तीन की हालत गंभीर है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि सभी छह लड़कियां आपस में सहेलियां थीं। 


प्यार में मिला धोखा
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक लड़की का अपने ही रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन, लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर लड़की ने जहर खा लिया। इसके बाद पांच सहेलियों ने भी जहर खा लिया। तीन को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


इनकार बर्दाश्त नहीं कर सकी 
इस मृतक लड़कियों में एक लड़की ने अपनी सहेलियों के साथ जाकर लड़के को प्रपोज किया और उससे शादी करने की बात कही। मगर लड़के ने इनकार कर दिया। इनकार सुनकर सभी लड़कियां अपने गांव वापस आईं। कुछ देर में एक लड़की जो लड़के से प्रेम करती थी उसने जहर खा लिया अपनी सहेली को देखकर बाकी लड़कियों ने भी जहर खा लिया। 


सभी लड़की नाबालिग 
औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया लड़कियों की उम्र 12 से 16 साल के बीच की है, सभी अलग अलग घरों की हैं। एसपी ने ये भी कहा कि एक साथ सभी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी पूरी छानबीन की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।