logo

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 6 वरिष्ठ IAS का तबादला, इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

bihar_government.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार भी पूरी तरह सख्त नज़र आ रही है। बिहार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छह सीनियर आईएएस के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है। जिसमें कुछ आईएएस अधिकारीयों को विभागों में अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस मामले में विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 
जारी किये गए आदेश  के अनुसार 1998 बैच के आईएएस नर्मदेश्वर लाल को लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव से हटाकर अब गन्ना उद्योग विभाग  का प्रधान सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। साथ ही उनके पास सामान्य प्रशासन विभाग  में प्रदत जांच आयुक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं नर्मदेश्वर लाल की जगह 2008 बैच के आईएएस बी। कार्तिकेय। धनजी को लघु जल संसधान  विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें उद्योग विभाग का सचिव का भी प्रभार सौंपा गया है।  
वहीं, 2013 बैच की छिरिङ वाई भूटिया को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव का पद सौंपा गया है। 2014 बैच के यशपाल मीणा को भी स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है और वे हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय के निदेशक के रूप में कार्य करेंगे।
रजनीश कुमार सिंह को निबंधक, सहयोग समिति का पद सौंपा गया है, साथ ही उन्हें प्रदत्त अपर निदेशक, बिहार विकास मिशन का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वहीं, अंशुल अग्रवाल को निबंधन महानिरीक्षक-सह-उत्पाद आयुक्त, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का नया पदभार दिया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले और कई अन्य पदाधिकारियों को भी उनकी योग्यता और अनुभव के अनुसार नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं।

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update IAS news posting news IAS posting newsbihar government