logo

BIHAR : घर के बाहर सो रही 80 साल की वृद्धा के साथ गैंगरेप

rape6.jpg

पटना:
पटना( Patna) में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। रविवार रात महिला अपने घर के बाहर सो रही थी। तभी दो रिक्सा चालक वहां पहुंचे और महिला के साथ एक-एक कर रेप किया। महिला ने जब इसका विरोध तो उसके साथ मारपीट भी और वहां से भाग निकले। पुलिस (Bihar Police) ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया
मामला पीरबहोर थाना के तहत महेंद्र घाट के पास झोपड़पट्‌टी का है। रविवार रात महिला अपने घर के बाहर सो रही थी। तभी दो मनचले ने इस दरिंदगी को अंजाम दिया। परिवारवालों का कहना है कि सोमवार सुबह जब चाय देने बाहर आए तो देखा कि महिला चौकी के नीचे बेहोश पड़ी है। उनके शरीर एक कपड़ा नहीं था और चोट के निशान भी थे।  फिर हमने देखा कि उनके बगल में एक गमछा और मोबाइल है। हमने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा।

कपड़े और मोबाइल के आधार पर हुई आरोपी की पहचान
वहीं, महिला की बेटी ने पुलिस को बताया कि मां पिछले कुछ दिनों बीमार चल रही थी। वह खुद से चल भी नहीं पा रही थी। उन्हें सहारा देकर चलाना पड़ता है। पुलिस ने तुरंत  छानबीन शुरू कर दी। परिवार वालों के बयान और छूटे हुए कपड़े और मोबाइल के आधार पर पहले एक आरोपी की पहचान हुई और उसने दूसरे की जानकारी दी। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है 
मामले की जांच में जुटे थानेदार सबीउल हक ने बताया कि जिस आरोपी के कपड़ा और फोन पुलिस के हाथ लगा था उसका नाम वीरेंद्र सहनी है। उसकी उम्र महज 22 साल है। वह मुजफ्फरपुर के औराई का रहने वाला है और पटना में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। रात में उसी झोपड़पट्टी के पास ई-रिक्शा लगाकर सोता है। वहीं आरोपी का नाम संजय साह है। उसकी उम्र 36 साल है। दोनों घटना वाली रात साथ ही थे।  वृद्ध महिला के परिवार के कंप्लेन के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आगे की जांच चल रही है।