logo

ये कैसी शराबबंदी  : जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत, 17 से ज्यादा लोगों ने गंवाई आंखों की रोशनी 

SHAR.jpg

बिहारः
पूर्ण शराब बंदी वाले राज्य में आए दिन शराब से लोगों की मौत हो जा रही है। सारण जिला के मकेर थाना क्षेत्र के भाथा नोनिया टोली व भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा गांव में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई है। 17 से ज्‍यादा लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। बीमार लोगों का इलाज पीएमसीएच में कराया जा रहा है। पुलिस ने शराब बेचने के आरोपित को गिरफ्तार भी किया है। 


जांच में जुटी पुलिस 
दरअसल बुधवार की रात में सभी लोगों ने अलग-अलग जगह पर शराब पी थी और सुबह से ही इनकी तबीयत खराब होने लगी थी। इसके बाद कई लोगों को पीएमसीएच (पटना) में भर्ती कराया गया था। सबसे पहले मृतकों में भेल्डी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा गांव के रहने वाले पारस महतो के 35 साल के बेटे चंदन महतो और फुलवरिया भाथा नोनिया टोली के रहने वाले कंसी महतो के बेटे कमल महतो शामिल थे। लेकिन अब मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा  है। सूचना पाकर पुलिस की ताम मौके पर पहुंचकर मामले में जांच में जुटी है। 


डीएम खुद अस्पताल पहुंचे 
देर रात आई जानकारी के मुताबिक पीएमसीएच में भर्ती 4 और लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल 30 लोग पीएमसीएच में भर्ती थे जिनमें 6 लोगों की मौत हो गई। पूरे गांव की ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट की जा रही है। छपरा जहरीली शराब कांड को लेकर पीएमसीएच अलर्ट पर है। आंखों की रोशनी गवांने वालों में सकलदीप महतो, भरोसा महतो, उपेन्द्र महतो, धनी महतो, चंदेश्वर महतो, देवा नंद महतो, प्रेम महतो, सुपन महतो, अखिलेश महतो, लखन महतो, भोली महतो आदि शामिल हैं। सदर अस्पताल में भर्ती इन मरीजों का हाल जानने डीएम और एसपी खुद अस्पताल पहुंचे।