logo

खुशखबरी : मुजफ्फरपुर सहित 9 स्टेशन बनेंगे विश्वस्तरीय, गया स्टेशन की अंतिम रूपरेखा तैयार

train4.jpg

डेस्क

बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बिहार के  मुजफ्फपुर  समेत 9 स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। जिसमें दरभंगा और  राजेंद्रनगर  भी शामिल है। बताया जा रहा है कि यहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधा दी जाएगी। साथ ही, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से युक्त होंगे। वहीं, गया स्टेशन हेतु टेंडर जारी की गई है। जिसे 2024 के अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित
ECR के CPRO वीरेंद्र कुमार ने  बताया यह कि स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने हेतु बिहार के 9 स्टेशन समेत पूर्व मध्य रेल के कुल 12 स्टेशन शामिल है। जिसमें दानापुर मंडल के राजेन्द्रनगर एवं बक्सर, सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर, बेगुसराय एवं बरौनी, समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतीहारीय पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया एवं पं.दीन दयाल उपाध्याय जं तथा धनबाद मंडल के धनबाद एवं सिंगरौली का चयन किया गया है। साथ ही इन स्टेशनों के पुनर्विकास हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है।

गया स्टेशन की क्षमता तीन गुणा बढ़ जायेगी
उन्होंने बताया कि धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण गया स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने के लिए अंतिम रूपरेखा तैयार हो जाने के बाद टेंडर जारी कर दिया गया है। गया स्टेशन का पुनर्विकास कार्य लगभग 300 करोड़ रूपए की अनुमानित लागत से पूरा किया जाएगा। पुनर्विकास के उपरांत गया स्टेशन पर यात्रियों को सेवा प्रदान करने की क्षमता तीन गुणा बढ़ जायेगी। इससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का सृजन होगा जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा । पुनर्विकास के बाद गया स्टेशन उन्नत यात्री सुविधाओं के साथ तकनीक, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक मेल बनेगा।
 इसे वर्ष 2024 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है । पुनर्विकास से जुड़े कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी।