logo

27 मई को होगी सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

27 मई को होगी सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

पटना:

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 27 मई को होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी पत्र के मुताबिक 27 मई को शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में यह बैठक आयोजित की जायेगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल के सचिव, प्रदेश के विकास आयुक्त और वित्त सचिव संबोधित यह पत्र जारी किया है। गौरतलब है कि इस कैबिनेट मीटिंग में शिक्षक भर्ती प्रतियोगिता को लेकर कोई अहम जानकारी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर भी अहम फैसला लिया जा सकता है। 

 

Tags - Bihar Cabinet MeetingCM Samrat ChoudharySamrat CabinetBihar News