logo

स्कूल बस का इंतजार कर रहा बच्चा, ट्रक ने कुचला; मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम किया सड़क 

3वव.jpg

सहरसा/बिहार

सहरसा में आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने छह वर्षीय बच्चा को कुचल दिया। स्कूल बस का इंतजार कर रही था मासूम। हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज का है।  

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
जानकारी के मुताबिक, तक सड़क किनारे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान भवटिया चौक के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चा को कुचलते हुए पार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। खबर फैलते ही परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मुआवजे की मांग और नारेबाजी के साथ आवागमन को पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे आमलोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराने का कोशिश की। हालांकि बहुत देर बाद काफी मशक्कत करने पर लोग शांत हुए। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रक चालक की पहचान के लिए आसपास की CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags - Saharsa road accident school bus waiting child killed speeding truck crushes child six year old boy death