logo

पूर्णिया में दिल दहला देने वाला हादसा, नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत

2_DROWN.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्णिया जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां बीते दिन शुक्रवार की शाम को सुभाष नगर गांव के कारी कोसी नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन युवक एक महिला और एक बच्ची शामिल हैं। मृतकों की पहचान गौरी कुमारी (9 वर्ष), सुलोचना देवी (30 वर्ष), शेखर कुमार (21 वर्ष), करण कुमार (21 वर्ष) और सचिन कुमार (18 वर्ष) के रूप में की गई है। 
मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक पूर्णिया के कसबा के रहने वाले थे।जहां गौरी शौच के लिए निकली थी इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह नदी में डूब गई। उसे बचाने के लिए जब बच्ची की मामी सुलोचना देवी पानी में उतरीं, तो वह भी डूब गई। 
दोनों को डूबता देख गांव के ही तीन युवक शेखर, करण और सचिन ने नदी में छलांग लगा दी। मगर वे तीनों भी नदी के  तेज बहाव में बह गए। जिसके बाद 4 घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से पाँचों के शवों को बाहर निकाला गया। 
घटना की सुचना भी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मदरसा चौक से महावीर चौक तक 5 करोड़ की लागत से बांध का निर्माण किया रहा है। लेकिन काम धीमी और अधूरी होने के कारण नदी किनारे गहरे गड्ढे बन गए थे। और इसी गड्ढे में बह्च्ची का पैर फिसलने के कारण यह बड़ा सड़क हादसा हो गया। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar trending news accident news drowning news purnia news purnia latest news