logo

बिहार : भैंस की सवारी करके 100 किमी दूर चलकर लालू यादव से मिलने पहुंचा जबरा फैन

31ff1f22-308a-4eaa-9e83-65210e29642e_1653631782071.jpg

पटना:
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने फैन फॉलोइंग को लेकर काफी सुखियों में रहें है। शुक्रवार को लालू प्रसाद राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे। वहीं उनके 3 फैन 100 किमी भैंस की सवारी करके पटना पहुंचे। उन्होंने अपनी यात्रा समस्तीपुर के पूसा से आरंभ की थी। इनमें एक महज डेढ़ फीट का सुरेश भी है। उन्होंने अपने चेहरे पर लालू-राबड़ी जिंदाबाद और सीने पर सीबीआई मुर्दाबाद लिख रखा है। तीनों ने शरीर पर हरा रंग लगा रखा है और राजद जिंदाबाद के नारे लिख रखे हैं।


राबड़ी आवास के भीड़ लगाए खड़े के लालू प्रसाद के फैंन

दरअसल लालू यादव अपने बिहारी अंदाज के लिए काफी में रहें है। उनपर कई सारे फनी वीडियो भी बनाए गए है। वहीं उनके फैंस भी उन्हें खुश करने के लिए अलग-अलग रूप में नजर आते रहते है।  ऐसा ही फैन शुक्रवार को राबड़ी आवास के बाहर पहुंचा। उसका नाम सुरेश है।  सुरेश भैंस पर सवार होकर पटना पहुंचा था। उसने भैंस के शरीर को भी हरे रंग से रंग रखा था। बुधवार की रात लालू प्रसाद यादव पटना पहुंचे। जैसे ही इस बात की खबर उनके चाहने वालों को लगी वे राबड़ी आवास के बाहर लालू की एक झलक के लिए खड़े हो गए।
 इन्हीं में एक है महुआ निवासी नटवरलाल, सुरेश कुमार, मुनिलाल राय खलीफा तीनों समस्तीपुर के पूसा में निजी नौकरी करते हैं। जैसे उन्हें पता चला कि लालू यादव पटना पहुंचे है, तो ये तीनों भैंस पर ही बैठ कर पटना पहुंच गए।


सुरेश ने पूरे शरीर पर लिखा रखा है लालू का नाम
लालू के खास फैन सुरेश कुमार कहते हैं, 'लालू यादव भगवान है और मैं अपने भगवान से मिलने आया हूं। लालू यादव से मिलूंगा और मैं अपने पूरे शरीर पर उनका नाम लिखा रखा हूं। देख कर वो खुश हो जाएंगे।' वहीं दूसरे फैन मुनिलाल राय खलीफा भी अपने पूरे शरीर पर लालू यादव जिंदाबाद लिखवा रखा था। मुनिलाल भी कहते हैं, 'सालों से लालू जी मेरे लिए भगवान है। हम लोग के लिए बहुत कुछ किए है। लालू यादव से आज मिलने के लिए बहुत उत्सुक हूं।'