logo

औरंगाबाद : मामूली विवाद ने लिया भयंकर रूप, पिता-पुत्र ने मिलकर कर दी युवक की हत्या

girl_murder.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के औरंगाबाद जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है जहां पिता और पुत्र ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। मामला जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के बेलहर गांव का बताया जा रहा है। जहां युवक की पीट- पीटकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रेम कुमार के रूप में हुई है। 
सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने रीना देवी ने बताया कि ससुर भीखर राम और देवर ने लाठी-डंडे से पति को पीट-पीटकर मार डाला। उसने बताया कि वे अक्सर हमारे साथ मारपीट करते थे। बुधवार की शाम जब पति मजदूरी कर घर लौटे। तो पति के द्वारा हमें मारपीट करने के बारे में पूछे जाने पर विवाद हो गया। जिसके बाद उन्होंने पति को लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। उन्हें घायल अवस्था में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
पत्नी ने ये भी आरोप लगाया कि अस्पताल की पर्ची पर पति का गलत नाम लिखवाया गया। प्रेम कुमार की जगह पर उन्होंने नीतीश कुमार लिखवा दिया है। अस्पताल पहुंचे लोगों ने शव को लेकर चले गये और पीड़िता को वहीं अस्पताल परिसर में छोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसकी शादी प्रेम कुमार से पूर्व उसके बड़े भाई से हुई थी जिसकी मृत्यु के बाद देवर से शादी हुई थी जिसके 4 पुत्र भी हैं। 
पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव हो सकेगी।

Tags - bihar news bihar latest news bihar latest update bihar khabar bihar crime bihar crime news aurangabad aurangabad news aurangabad crime news