द फॉलोअप डेस्क
वैशाली जिले से भीषण सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मंगलवार को एक यात्री बस और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री बाहर आ गिरे। यह हादसा करताहां थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी गांव के पास हुआ है। 
बताया जा रहा है कि ऑटो हाजीपुर से लालगंज की तरफ जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रही बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे। जिसमें 2 सवारी और ऑटो चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ लोग गंभीर हुए हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है।.jpeg)
मृतकों की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के श्यामचक निवासी मो। दिलशेर, वैशाली थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी राजगीर कुमार और लालगंज थाना क्षेत्र के दिलीप राय के रूप में की गई है। .jpg)
हादसा होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।