logo

अजब-गजब : 22 साल से नहीं नहाया है ये आदमी, स्नान करने के लिए रखी अजीब सी शर्त

22_saal.jpg

गोपालगंज:
बिहार (Bihar) के गोपालगंज में एक ऐसा व्यक्ति है जो पिछले 22 सालों से नहीं नहाया। ये व्यक्ति मांझा प्रखंड के बैकुंठपुर गांव के रहने वाला है। इनका नाम धर्मदेव राम है। धर्मदेव राम की उम्र 62 साल है। धर्मदेव राम का कहना है कि जब तक महिलाओं के साथ अत्याचार, जमीन विवाद और जीव हत्या खत्म नहीं होगी वो नहीं नहाएंगे। ये उनका संकल्प है। 

कोई बीमारी भी नहीं
धर्मदेव राम कहते है कि नहीं नहाने के कारण उनकी नौकरी पर बन पाई लेकिन फिर उन्होंने नहीं नहाया। उनकी पत्नी और 2-2 बेटे गुजर गए लेकिन फिर भी उन्होंने नहीं नहाया। इन सब के बीच सबसे हैरान बात यह है कि 22 साल से नहीं नहाने पर भी उन्हें कोई बीमारी नहीं है। इस बात का दावा उनके परिवार वालों ने भी किया है।

एक गुरु के साथ 6 महीने बिताएं
धर्मदेव राम कहते है कि साल 1987 में उन्हें लगा कि महिलाओं के साथ अत्याचार, जमीन विवाद और जीव हत्या बढ़ने लगी है। ऐसे में उन्होंने एक गुरु के साथ 6 महीने बिताए और गुरू-दक्षिणा ली। इसके बाद उन्होंने भगवान राम को अपना आदर्श माना और भक्ति मार्ग पर चलना शुरू कर दिया।  इसके साथ ही उन्होंने बताया किया साल 2000 में उन्होंने अपनी नौकरी से रिजाइन कर दिया लेकिन परिवार के दवाब के कारण उन्हें फिर से नौकरी पर जाना पड़ा।

नौकरी से निकाल दिया गया
दोबारा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने ठाना कि वे अब नहीं नहाएंगे। इस बात की जानकारी धीरे-धीरे उनके साथी कर्मचारियों को लगी और फिर ये बात पूरे फैक्ट्री में फैल गई। बात इतनी बढ़ गई उनके काम पर बन आई। फैक्ट्री प्रबंधन को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।


स्थानीय लोगों ने भी की पुष्टि
 वर्ष 2003 में अपनी पत्नी माया देवी के देहांत होने पर भी उन्होंने स्नान नहीं किया। अपने 2 बेटों की मौत पर भी वो नहीं नहाए। धर्मदेव ने कहा कि जब तक महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, जमीन विवाद और जीव हत्या जैसे काम खत्म नही होंगे तब तक वह नहीं नहाएंगे। स्थानीय लोगों के द्वारा भी उनके न नहाने वाली बात की पुष्टि की गई है ।