द फॉलोअप डेस्क
रोहतास जिले से सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने ये है। जहां सोमवार सुबह एक लोडेड ट्रक और पैसेंजर ऑटो की जोरदार टक्कर से ऑटो के अंदर बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की चपेट में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना तिलौथू-डेहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। 
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक डेहरी की ओर जा रहा था, ओवरलोडेड होने के कारण ड्राइवर का नियंत्रण खो बैठा। वहीं दूसरी ओर से आ रही ऑटो में में जा टकराया। ऑटो में सवार लोग स्थानीय ही थे जो रोजमर्रा के काम पर निकले थे। टक्कर के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और एक युवक शामिल हैं, हालांकि अब तक उनकी पहचान पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। 
घटना के बाद रोहतास पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहनों को क्रेन से हटवाया और ट्रैफिक को बहाल किया। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।