द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIPPP 2025) को मंजूरी देने के साथ ही नीतीश कैबिनेट ने राजधानी पटना के पास फिनटेक सिटी स्थापित करने का निर्णय लिया। वहीं, पूर्णिया, दरभंगा समेत 6 जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने पर भी आवश्यक कदम उठाया गया है।.jpeg)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई आज के कैबिनेट की बैठक में कुल 26 एजेंडों पर मुहर लगी। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए। जिसमें उद्योग से लेकर नौकरी देने के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति मिली हैं। वहीं बिहार सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए 7047 किसान सलाहकारों के मानदेय में बढ़ोतरी कर दिया है। इनका मानदेय अब 13,000 से बढाकर 21,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। 
वहीं बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज को भी मंजूरी मिली है। जिसमें बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बियाडा एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के बाद अब बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 (BIPPP-2025) लागू कर दिया है। इसके अलावे कुल 6 जिलों को नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने का निर्णय लिया गया है। और दिव्यांग, कृषि जैसे कई क्षेत्रो पर भी मुहर लगे हैं।