द फॉलोअप डेस्क
भोजपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार की देर रात करीब 2:30 बजे दानापुर रेल मंडल के सिकरिया हाल्ट के नजदीक रेल ट्रैक पर ट्रेन से कटकर 404 भेड़ों की जान चली गई। भेड़ पालकों ने बताया कि समूह में करीब 600 भेड़ें थी, जिसमें मौके पर ही 404 भेड़ें कट गईं और करीब 20 भेड़ घायल हो गईं।.jpeg)
भेड़पालकों ने बताया कि यह बेहद दुखदायी है। वहीं उन्होंने एक भेड़ की कीमत करीब 8000 रुपए बताया है, जिससे जान तो चली गई साथ ही उससे करीब 32 लाख का घाटा हो गया है। सभी भेड़पालक बिहिया थाना के बनकट गांव निवासी हैं। भेड़पालक भारत पाल, जगदीश भगत, उदय नारायण पाल, मारकंडे पाल, मनभरण पाल, जितेंद्र पाल और श्रीभगवान पाल ने बताया सिकरिया नदी में पानी होने के वजह से भेड़ रात में खेत में ही रहे। इसी दौरान बारिश भी जमकर हो रही थी। करीब 2:15 बजे भेड़ों के पास कुत्ता, सियार सहित कई जानवर इकट्ठे हो गए, जिससे वहां डर की स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद भेड़ों का समूह रेल ट्रैक की ओर एकाएक भागने लगे। तभी पटरी पर ट्रेन आ गई और घटना में 404 भेड़ें मर गए। 
घटना के बाद आरपीएफ की टीम ने मौके पर आकर मामले की जानकारी ली और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं गांववालों ने मदद के लिए हामीं भरी है। ग्रामीणों ने कहा कि भेड़ पालकों का यह मुख्य रोजगार है और वो इसी से अपनी जीवन चलाते हैं। .jpeg)