logo

जमुई में करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, पुआल उठाने के दौरान हुआ हादसा

6व.jpg

जमुई/बिहार

जमुई में गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घर के पास से पुआल निकालने के दौरान बिजली की चपेट में आ गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना सोनो थाना क्षेत्र के बाराटांड गांव का है।

पुआल उठाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बीते रात इलाके में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण जमीन गिला था। सुबह-सुबह महिला घर के पास से पुआल उठा रही थी, इसी दौरान वहां से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गई और बेहोश होकर गिर पड़ी। करंट लगने के बाद घर के लोगों ने तुरंत आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतिका की पहचान रेखा देवी (30) के रुप में हुई है। 

पूरे गांव में शोक की लहर
इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग परिजन को ढांढस बंधा रहे हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Tags - Jamui electrocution news woman dies due to electric shock in Jamui Jamui accident news Bihar electrocution incident Sono police station area news