logo

सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S-5 में, जंजीर से लटका मिला युवक 

sucide_ट्रेन.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार से दिल को झकझोर देने वाला एक घटना सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S-5 में बर्थ संख्या 57 पर एक युवक का शव जंजीर से लटकते हुए पाया गया। बताते चलें कि सत्याग्रह एक्सप्रेस, आनंद विहार से जब रक्सौल पहुंची तब शव की सूचना मिलते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जा रही है। दरअसल रात करीब 11 बजे वाशिंग पिट पर रेलकर्मियों द्वारा शव को देखा गया,

जिसके बाद इस घटना की जानकारी RPF और रेलवे पुलिस को दी गई। RPF और रेलवे पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कोच से नीचे उतारा गया। वहीं, मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बहरहाल पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि अब रिपोर्ट का इंतजार है उसके बाद ही इसका खुलासा हो पायगा। गौरतलब है कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

Tags - Satyagraha Express incident sleeper coach S-5 berth number 57 body found youth found hanging in train Anand Vihar to Raxaul train Raxaul railway station case Bihar railway news RPF investigation Railway Police inquiry unidentified युवक body UD c