logo

सिवान में युवक की गला रेतकर हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव में लगा दी आग

DEADBODY1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिवान में एक बड़ी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की जलाकर हत्या कर दी गई। मृत युवक का शव अधजले अवस्था में गंडक नदी के किनारे मिला है। जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला जिले के बसन्तपुर थाना क्षेत्र के खोड़ी पाकर का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गंडक नदी की तरफ कुछ लोग टहलने निकले थे, तभी एक युवक की लाश देख कर हैरान रह गए। युवक का शव अधजले अवस्था में नहर किनारे पड़ा हुआ था। जिसके बाद यह खबर आग तरह पुरे इलाके में फ़ैल गई। गांव के लोग इकट्ठा हुए और फिर पुलिस को भी सुचना दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष मामले की जांच में जुट गए हैं और एफएसएल की टीम के द्वारा भी गहन जाँच की जा रही है। 
शव की पहचान भगवानपुर मलमलिया निवासी स्व। रविंद्र सिंह के छोटे पुत्र पियूष कुमार के रूप में हुई है। मृतक हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई करता था और साथ में टैटू बनाने का भी काम करता था। पियूष 3 साल बाद गांव आया था। लेकिन घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल बन गया है। 
बताया जा रहा है कि किसी ने युवक की पहले गला रेत कर हत्या की, उसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया ताकि साक्ष्य मिटाए जा सके। पीयूष के परिवार में तीन भाई बहन है। जिसमें वह सबसे छोटा था। लेकिन घटना के बाद लोगो में यह प्रश्न बना है कि उसकी हत्या किसने और क्यों की। 

Tags - bihar news bihar crime news biahr latest news bihar update bihar trending news siwan news siwan latest news