logo

आज शाम बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक, राज्य विकास से जुड़े कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

आज शाम बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक, राज्य विकास से जुड़े कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

Bihar Cabinet:
बिहार कैबिनेट की बुधवार शाम 5 बजे बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव औऱ विजय चौधरी समेत कई विभागों के मंत्री और अधिकारी शामिल हो सकते हैं। बैठक के बाद शाम 6 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग होगी।

राज्य के विकास के लिए कई अहम फैसले 
कैबिनेट की बैठक मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी। माना जा रहा है कि बैठक में युवाओं के लिए रोजगार, नई बहाली और विकास योजनाओं से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में आज शाम होने वाली कैबिनेट की बैठक में उनसे जुड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा महिलाओं, विधवा, बुजुर्गों और आम लोगों के हितों से जुड़ी योजनाओं, सड़क, पुल, फोरलेन समेत आधारभूत संरचना से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

पिछली बैठक में 22 एजेंडों पर लगी थी मुहर
ध्यान हो कि इससे पहले 8 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में 22 एजेंडों को मंजूरी दी गई थी। इसमें ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और शहरी विकास से जुड़े कई प्रस्ताव शामिल थे। वहीं पटना से मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, आरा और गया जी के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के तहत रैपिड रेल कॉरिडोर विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार करने की मंजूरी दी गई थी।

Tags - CM Samrat Choudhary Goradih Degree College211 नए राजकीय डिग्री कॉलेज