logo

'रण में अभिमन्यु अकेला है लेकिन जनता उसके साथ है', BJP से निकाले जाने के बाद पवन सिंह ने किया पोस्ट

pawan_singh_with_mike.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बीजेपी से बगावत कर बिहार के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। जिसके बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष  लगातार इसे साजिश और दिखावा बता रही है। उनका कहना है पवन सिंह का निलंबन महज एक दिखावा है। मेन टार्गेट कोई और है। वहीं बीजेपी से निकाले जाने पर पवन सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने खुद को अभिमन्यु बताया है। 


पवन सिंह ने किया पोस्ट
पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अपना कर्तव्य हम निभाएंगे और काराकाट को नया बनाएंगे। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कल भी महाभारत में अभिमन्यु अकेला था। कृष्ण और पांडव के होते हुए चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था। आज भी रण में अभिमन्यु अकेला है लेकिन जनता उसके साथ है।


बीजेपी ने किया निष्कासित 
बता दें कि काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह को बीजेपी ने निष्कासित कर दिया है। बीजेपी की ओर से लेटर जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि आप लोकसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह काम दल विरोधी है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। पार्टी अनुशासन के खिलाफ जाकर आपने ये काम किया है। आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए  प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है। 
 

Tags - pawan singhBJP