बिहार
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और सैलाब को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज गुरुवार को राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान सीएम ने बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। 
बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का लिया जायजा
हवाई सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने संभावित प्रभावों, एहतियाती उपायों, सुरक्षा व्यवस्था और राहत-बचाव कार्यों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा और हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंडक नदी और वाल्मीकिनगर बराज क्षेत्र पर भी नजर रखी जा रही है।
सीमावर्ती जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर
स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की तैयारियां पहले से की गई थीं। नेपाल में हालिया फ्लैश फ्लड से भारी नुकसान हुआ है, जिसके चलते बिहार-नेपाल सीमावर्ती जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए पूरी तैयारी रखने का दावा किया है।.jpeg)