नालंदा/बिहार
नालंदा जिले के राजगीर में डस्टबिन रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरु हुआ। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें एक 70 वर्षिय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना राजगीर थाना के नोनही गांव का है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

डस्टबिन हटाने को लेकर हुआ विवाद
मृतक की पहचान रामज्ञान प्रसाद के रुप में हुई है। पूछताछ में मृतक व्यक्ति के नाती ने बताया कि पड़ोस में डस्टबिन रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरु हुआ था। सफाईकर्मी सफाई करते समय डस्टबिन को एक पक्ष से हटाकर दूसरे पक्ष की तरफ रख दिया था, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरु हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान व्यक्ति को चोट लगी और बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों द्वारा आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
.jpeg)
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरु कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। परिवार में मातम का कोहराम है। परिवार के लोगों ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।