logo

विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनीं अनाहत सिंह को PM मोदी और CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई, कहा- देश को गौरवान्वित किया है

anahat.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारत की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की और जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन बनने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं

प्रधानमंत्री ने अनाहत सिंह की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि अनाहत की मेहनत, समर्पण और प्रतिभा देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करती रहेंगी। वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत की बेटी अनाहत सिंह ने अपने अद्भुत कौशल, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 के फाइनल में 3-0 की शानदार जीत के साथ जूनियर विश्व खिताब जीतने वाली वह भारत की पहली स्क्वैश खिलाड़ी बनी हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस स्वर्णिम उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Tags - World Junior Squash Championship 2026Anahat Singh NewsAnahat Singh Wins Gold