logo

पुलिस लाइन के बाथरूम में रेप की कोशिश, इस तरह पकड़ा गया आरोपी 

rape5.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार में एक बार फिर से खाकी वर्दी दागदार हुई है। एक पुलिस जवान ने अपने ही साथी महिला पुलिस जवान से रेप का प्रयास किया। मामला भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया पुलिस लाइन से जुड़ा है। भोजपुर दिनारा के रहने वाले जवान जयमेंद्र सिंह पर आरोप लगाया गया है कि उसने पुलिस लाइन के बाथरूम में महिला जवान के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि जवान ने उस समय शराब पी रखी थी। इस घटना के बाद से पुलिस लाइन की महिला कर्मियों में खौफ का माहौल है। 

क्या है पूरा मामला 
मिली खबर के मुताबिक आरोपी जवान जयमेंद्र शराब के नशे में पुलिस लाइन के महिला बाथरूम में चला गया। वहां पीड़िता महिला, जो कि बीएमपी के स्वाभिमान दस्ता की महिला पुलिस जवान है, वो पहले वहां मौजूद थी। महिला बाथरूम में अचानक से पुरुष जवान को देखकर वो घबरा गयी। इस बीच आरोपी जवान ने महिला पुलिस कर्मी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने जवान से खुद को बचाना चाहा। लेकिन जवान महिला पुलिस को गिरफ्त में लेनो की कोशिश करने लगा। घबराकर महिल पुलिस जवान ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के पुलिस जवान पहुंचे। उन्होंने बाथरूम के अंदर से महिला को समय़ रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

आरोपी जवान गिरफ्तार 
मामले में आरोपी जवान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पीडित महिला पुलिस जवान के आधार पर नवगछिया के महिला पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जवान पर धारा 323, 354, 354(ए), 376, 511 और धारा 37 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें बिहार मद्य निषेध व उत्पाद एक्ट की धारा भी शामिल की गयी है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय से वरीय पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे। खबर लिखे जाने तक नवगछिया महिला थाना ने आरोपी जवान को नवगछिया पुलिस को सौंप दिया है। वहीं जवान की मेडिकल जांच के बाद ये बात स्पष्ट हो चुकी है कि महिला बाथरूम में घुसने के समय आरोपी जवान ने शराब पी रखी थी।