बाढ़/पटना
राजधानी पटना के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कॉलेज प्रशासन द्वारा परीक्षा फॉर्म जमा नहीं लेने को लेकर छात्रों में भारी गुस्सा और नाराजगी है। बीते रात एक छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने की कोशिश की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में जातिवाद चल रहा है। घटना बाढ़ स्थित राणाबीघा गांव का है।
.jpeg)
11 मई से परीक्षा
दरअसल छात्रों का कहना है कि 11 मई से परीक्षा शुरु होनी है, लेकिन अभी तक अंतिम वर्ष के 70-80 छात्रों का फॉर्म जमा नहीं हो सका है। इसे लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही कॉलेज प्रशासन पर भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं। इधर, बीते रात करीब 9 बजे बाढ़ पुलिस कॉलेज परिसर पहुंची और सभी छात्रों पर FIR करने की चेतावनी देते हुए कैंपस को खाली कराया। घटना के बाद छात्र SDPO गरिमा लोहिया से मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद छात्रों का गुस्सा और विकराल रुप ले लिया।

छात्रों का आरोप
छात्रों का कहना है कि कुछ देर के लिए रात में परीक्षा पोर्टल खोला गया था, लेकिन फिर बंद कर दिया गया। छात्रों ने कॉलेज के डॉरेक्टर डॉ. के.एल. पुष्कर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो जातिवाद और क्षेत्रवाद के आधार पर फॉर्म भरवा रहे हैं। वहीं एक छात्र ने कहा कि 84% अटेंडेंस होने के बावजूद भी उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने से रोका जा रहा है। इससे आहत होकर एक छात्र ने सुसाइड नोट लिखने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद बाकि छात्रों ने उसे रोक लिया। वहीं दूसरी तरफ कॉलेज प्रशासन का कहना है कि आंदोलन कर रहे छात्र क्लास नहीं करते हैं, अटेंडेंस कम होने के कारण उन्हें रोका जा रहा है। फिलहाल कॉलेज में तनाव का माहौल बना हुआ है।