द फॉलोअप डेस्क
भोजपुरी गायक और करगहर विधानसभा सीट जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार रहे रितेश पांडे ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिये दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा "एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से मैंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोक तंत्र के महापर्व में भाग लिया,परिणाम अनुकूल नहीं रहे पर मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है, क्योंकी मैंने अपना काम ईमानदारी से किया।".jpeg)
उन्होंने आगे लिखा "खैर-अब उसी काम के माध्यम से आप सभी का सेवा जारी रखना है जिससे आप लोगो ने मुझ जैसे एक मामूली किसान परिवार के लड़के को इतना प्यार दुलार और सम्मान दे कर यहाँ तक पहुंचाया और इसमें किसी राजनैतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर काम करना बहुत मुश्किल है। इस लिए आज मैं जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ। कम शब्दों में अपनी बात को कहने का प्रयास किया है। उम्मीद है आप लोग समझेंगे।".jpg)
इस खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। वहीं कुछ लोग काफी हैरान भी हैं। आपको बता दें कि रितेश पांडेय ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 18 जुलाई 2025 को औपचारिक रूप से प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ज्वाइन की थी। जिसके बाद उन्हें करगहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिला। लेकिन वे चुनाव हार गए। और अब करीब 2 महीने बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।