logo

BIHAR : विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला में झूला टूटकर गिरने से बड़ा हादसा, मची भगदड़

jhula1.jpg

सोनपुर:
विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला (world famous sonpur fair) में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां झूला टूटने से 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। जिनमें से एक स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सोनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक की स्थिति खराब होने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं इस हादसे के बाद मेले में भगदड़ मच गई। हादसा की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मेले में पहुंची।

हाईटेशन तार की चपेट में आने अमन की हालत गंभीर
रविवार होने के कारण मेले में भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची। झूले पर बैठने के लिए भी भीड़ लगी थी। तभी केबिन के गुम्बद टूटने से झूला अचानक से नीचे गिर गया। झूले में सवार पांच लोग काफी उंचाई से जमीन से गिरे। वहीं इस घटना में गंभीर हुआ अमन कुमार हाईटेशन तार की चपेट में आ गया। जिस कारण वह बुरी तरीके से झुलस गया। घटना के बाद मेले में भगदड़ मच गई। हरओर चिख-पुकार मच गई। घायलों में रुख़सार खानम (31 वर्ष) गिरीश कुमार (55 वर्ष) अमन खान (19 वर्ष) अमन खान (18 वर्ष)  रत्नेश कुमार(18 वर्ष) राम विनोद प्रसाद राय ( 60 वर्ष) शामिल है। 


प्रशासन की लापरवाही
पुलिस ने मेले में पहुंच कर सबसे से झूला संचालक को हिरासत में लिया। इसके साथ ही इसमें प्रशासन की लपारवाही भी सामने आ रहा है। झूला लगने के बाद प्रशासन के झूले की जांच के लिए भेजा जाता है। यह देखने के लिए झूला का नट बोल्ट और तमाम चीजे ठीक है। झूला के ऊपर कोई तार तो नहीं है। ऐसे में झूले के ऊपर हाईटेशन तार का होना प्रशासन की लापरवाही के साफ दर्शाता है।