द फॉलोअप डेस्क
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पुरे बिहार की राजनीती में हलचल मची हुई है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी पुरजोर प्रचार अभियान में जुटी हुई है। इसी बीच जन सुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी की सक्रीय कार्यकर्ता व प्रदेश सचिव नुदरत महजबी ने शुक्रवार की रात अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। .jpg)
किशनगंज जिला परिषद की निर्वाचित सदस्य नुदरत ने अपना इस्तीफा पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती को सौंपा है। उन्होंने इस पत्र के जरिये प्रदेश सचिव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, राज्य कोर कमिटी सदस्य और संस्थापक सदस्य जैसे सभी पदों से खुद को मुक्त करने का अनुरोध किया है। नुदरत ने इस पत्र में पार्टी को बाहर जताते ही लिखा है कि वे अब इन जिम्मेदारियों को आगे नहीं निभाना चाहतीं। उन्होंने इस पत्र में आग्रह किया है कि उन्हें पार्टी की सदस्यता से भी मुक्त किया जाए। 
बता दें कि नुदरत जन सुराज पार्टी में अल्पसंख्यक महिला चेहरों में से एक थी और पार्टी में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती थी। नुदरत जिस क्षेत्र से हैं वहां अल्पसंख्यक आबादी का राजनीतिक प्रभाव गहरा है। लेकिन अब पार्टी से इस्तीफा जनसुराज के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। नुदरत ने अब तक पार्टी छोड़ने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। और न ही उन्होंने किसी आंतरिक विवाद की बात की है। लेकिन सूत्रों का मानना है कि टिकट को लेकर चल रहे खींचातानी बड़ी वजह हो सकती है या फिर कोई राजनीतिक फेरबदल हो सकता है।