logo

पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीन मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर

BIHAR5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पटना से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। अभी-अभी जानकारी मिल रही है कि पूर्णिया सांसद को 3 केस के तहत कोर्ट ने राहत दे दी है। सांसद किसी भी वक्त बाहर आ सकते हैं। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से 3 केसों में राहत मिलने की सूचना आ रही है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तारी के बाद पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बताते चलें कि, 6 फरवरी को उनको, उनके ही पटना स्थित आवास से गिरफ्तारी की गई थी।

31 साल पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया था कि सांसद और उनके सहयोगियों ने मिलकर धोखे से उनका मकान किराए पर लिया था और बाद में उस पर कब्जा कर लिया। इस केस में धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक धमकी और साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा था कि देश कानून से चलता है, फिर चाहे व्यक्ति कोई भी हो। सरकार का यह संकल्प है कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। वहीं, बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, पुलिस अपना काम कर रही है।

बताते चलें कि, कुछ दिन पहले  पप्पू यादव की मां का भी बयान आया था। जिसमें उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि क्या देश में एक सांसद की कोई गरीमा नहीं है। हालांकि, उन्होंने सरकार से गुहार भी लगाई थी कि पप्पू को रिहा किया जाए। बहरहाल, सांसद पप्पू यादव किसी भी समय बाहर आ सकते हैं।

Tags - Patna big news MP Pappu Yadav granted bail Pappu Yadav three cases bail Patna court decision Pappu Yadav jail release soon Member of Parliament Pappu Yadav bail granted in multiple cases Bihar political news court relief to Pappu Yadav legal upda