logo

बिहार की हवा हुई जहरीली, छपरा और दानापुर सबसे प्रदूषित; गैस चैंबर बने राज्य के आधे से अधिक शहर

प्रदूषण.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में कड़ाके की ठंड के दस्तक देने के साथ ही वायु प्रदूषण ने भी अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी पटना समेत राज्य के आधे से अधिक शहर इस वक्त जहरीली हवा की चपेट में हैं। बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में छपरा और दानापुर की हवा सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज की गई, जिससे लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है।
छपरा में AQI 285 तक पहुँच गया है, तो वहीं दानापुर 269 के साथ दूसरे नंबर पर है। बिहारशरीफ में 241 और हाजीपुर में यह आंकड़ा 230 रहा। राजधानी पटना की बात करें तो पटना सिटी का AQI भी लगभग 150- 170 रिकॉर्ड किया गया है।
सगुना मोड़ से दानापुर स्टेशन तक धूल की मोटी चादर बिछ गई है। सड़कों पर उड़ता बालू और रात में चलते भारी ट्रकों ने हवा में भारी प्रदुषण घोल दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गिरते तापमान और ठंडी हवा के कारण प्रदूषित कण ऊपर नहीं जा पा रहे हैं, जिससे पूरा इलाका गैस चैंबर जैसा बनता जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सभी अपनी सेहत का ख्याल रखें और मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar pollution news bihar AQI