logo

बिहार BJP का तेजस्वी पर तंज, 'लापता' पोस्टर से गरमाई सियासत, '9वीं फेल' लिखकर घेरा

laapta.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजनीति एक बार फिर से गरमाती हुई नजर आ रही है। दरअसल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लगातार गायब रहने को लेकर भाजपा ने उनपर तंज कसा है। बिहार भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए तेजस्वी यादव को लापता करार दे दिया है। और उसकी तलाश करने की बात कही है। 
भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा लापता की तलाश! नाम: तेजस्वी यादव, पहचान: 9वीं फेल। भाजपा ने इस तस्वीर में एक सवाल भी किया है , जिसमें लिखा है आखिरी बार कब देखा गया: मीडिया से मुंह छुपाकर भागते हुए। 
यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस डिजिटल हमले ने राजनीतिक हलकों में एक नई बहस छेड़ दी है। तेजस्वी यादव इस वक्त यूरोप के दौरे पर हैं। उनके दौरे की अवधि और वापसी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
सत्ता पक्ष के नेताओं का कहना है कि विपक्ष के नेता ही लंबे समय के लिए बाहर हैं, जबकि उन्हें सदन में होना चाहिए। वहीं विपक्ष के नेता की गैरहाजिरी अब चर्चा का विषय बन गया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि तेजस्वी यादव कब बिहार लौटते हैं और विपक्ष की जिम्मेदारी को किस तरह निभाते हैं। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update tejashwi yadav news tejashwi yadav khabar BJP news NDA news