पटना:
जिन बच्चों ने भी बिहार में 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी, उन्हें अपने रिजल्ट का बेसबरी से इंतजार था। उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। अब नतीजे किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। मैट्रिक का रिजल्ट बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ( biharboardonline.bihar.gov.in) और ( biharboardonline.com) जाकर देख सकते है।
रिजल्ट देखने के आसान तरीका
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी (biharboardonline.bihar.gov.in) पर। इसके अलावा बाकी आधिकारिक वेबसाइट्स पर भी जा सकते हैं। यहां होमपेज पर रिजल्ट्स नाम का लिंक दिया होगा उस पर क्लिक करें। अब बिहार ‘BSEB Class 10th Result 2022’ नाम का लिंक दिखेगा इस पर क्लिक करें।
फोन पर भी मिल जाएगा रिजल्ट
इतना करते ही जो नया पेज खुलेगा। उस पर आपसे लॉगिन क्रेंडेंशियल्स मांगे जाएंगे जैसे रोल नंबर और रोल कोड। ये डाल दें और एंटर का बटन दबा दें। इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा। यहां से इसे डाउनलोड कर लें। आप चाहें तो एसएमएस से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए टाइम करें BIHAR10 स्पेस दें फिर अपना रोल नंबर लिखें और 56263 पर भेज दें। रिजल्ट एसएमएस के रूप में आपको फोन पर मिल जाएगा।