logo

Bihar : 12th Board Results 2022: बस कुछ देर और इंतजार, थोड़ी ही देर में जारी होंगे बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे

WhatsApp_Image_2022-03-16_at_13_07_16.jpeg

बिहार :

बिहार बोर्ड  के बारहवीं  के नतीजे आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बिहार के शिक्षा मंत्री के मुताबिक आज दोपहर में तीन बजे बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। छात्र रिजल्ट आने का बेसब्री से  इंतजार कर रहे हैं। इस बार बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्याथियों  की संख्या 13.5 लाख की है। छात्र अपना परिणाम  बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in  जा कर देख सकते है।  


आंसर पेपर जारी किये गये थे

हालांकि बिहार  बोर्ड ने कुछ समय पहले बारहवीं की आंसर पेपर जारी किया था। ये आंसरपेपर  03 मार्च को जारी की गयी थी।  कैंडिडेट्स से ऑब्जेक्शन भी मांगे गए थे। इस आंसरपेपर  में ऑब्जेक्टिव प्रश्न के उतर  थे जो कि पेपर का 50 प्रतिशत हिस्सा कवर कर रहे थे। जानकारी के अनुसार बहुत से छात्रों ने इसकी  जल्दी मांग की थी। तीनों स्ट्रीम्स  के आंसरपेपर जारी किये गए थे।

 

तीनों संकाय के रिजल्ट आज ही जारी किये जाएंगे
बिहार बोर्ड आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ एक ही बार में घोषित किया जाएगा। आज दोपहर 03 बजे रिजल्ट घोषित होने का  समय शिक्षा मंत्रालय द्वारा कहा गया है। अगर पिछले साल  की बात करें तो साल 2021 में 26 मार्च को भी दोपहर तीन बजे  तक बिहार बोर्ड के परिणाम जारी किये जा चुके थे। ये भी जान लें कि रिजल्ट घोषित होन के कुछ दिनों बाद छात्र अपने स्कूलों से ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट कर सकते हैं