logo

BIHAR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब स्वस्थ, कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

nitish_kumar3.jpg

पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अब स्वस्थ हो गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट (Corona report) निगेटिव आई है वो डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ करार दिए गए हैं। बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार 26 जुलाई को बीमार हुए थे। उनके ठीक हो जाने पर पार्टी के लोगों और समर्थकों में खुशी है। 

26 जुलाई को पाए गए थे कोरोना संक्रमित
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 26 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। अस्वस्थ होने की वजह से वो राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हो पाए थे। कोरोना संक्रमित होने के दौरान वो पटना में ही आईसोलेशन में थे। इस दौरान सीएम लगातार डॉक्टर की निगरानी में थे।