logo

बिहार में मुखिया के भांजे ने 8 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

masoom1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित शेखपुरा जिला के मोहली थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां मोहली थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही दबंग मुखिया के भांजे ने दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

बताया जाता है कि सूचना मिलते ही शेखपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात नवादा जिले के कौआकोल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना को लेकर गांव के लोगों में भारी आक्रोश है।

हालांकि, पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो रात्रि में कई जगह पुलिस के द्वारा छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया गया कि युवक इस गांव के दबंग मुखिया का भांजा है, जबकि बच्ची गांव के ही गरीब परिवार की है।

Tags - biharbihar news bihar news updates mohali thhanamohali thana kshetra dabang mukhiya shekhpura police dabang mukhiya kea bhanja bachhi apradh