logo

आज बिहार को मिलेगा पहला मॉडल स्कूल, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

आज बिहार को मिलेगा पहला मॉडल स्कूल, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

पटना/बिहार
बिहार का पहला मॉडल स्कूल का आज उद्घाटन होना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 3 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। पटना में दरियापुर स्थित पटना कोलिजिएट हाई स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री पटना साइंस कॉलेज का दौरा कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। 

विज्ञान विषयों की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा
राज्य में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में विकसित किए गए मॉडल स्कूलों में अब छात्रों को स्मार्ट क्लास, आईएसएम लैब और विज्ञान विषयों की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

शाम की कक्षाओं की होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री सम्राट शाम 4:50 बजे पटना साइंस कॉलेज का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भौतिकी, भूविज्ञान, प्राणि विज्ञान और रसायन विज्ञान सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री पहले ही साइंस कॉलेज में शाम की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं। दौरे के दौरान इस व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी, साथ ही इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर चर्चा होगी। सरकार का मानना है कि मॉडल स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों के सुदृढ़ीकरण से राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Tags - Bihar Model School First Model School Bihar